शेखपुरा | बरबीघा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल बरबीघा के सभागार में विद्यालय के पूर्ववर्ती उत्कृष्ट छात्रों का अभिनंदन समारोह एवं विद्यालय के स्मारिका सृजन का लोकार्पण किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ मुनेश्वर प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि में समाजवादी नेता शिवकुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, प्रोफेसर कंचन कुमार एवं प्रोफेसर सुधीर मोहन थे। सभा की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक डॉ रामविलास सिंह नें की। मौके पर संरक्षक आरबी सिंह, उपनिदेशक एस के पांडेय, प्राचार्य दिवाकर प्रसाद सिंह एवं बरिष्ठ शिक्षक रामबालक सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्र सतीश कुमार कमांडेंट पटना, स्वाति कुमारी एम बी ए अमेरिका, नेहा निश्चल प्रशासनिक सेवा, विवेक कुमार कमांडेंट आर्मी, ओम प्रकाश जीएसटी पदाधिकारी कोलकाता, शिवम कुमार अमेजॉन बंगलोर ,अंकित कुमार प्रोफेसर इंजीनियरिंग कॉलेज पलवन, अंकित कुमार ईडी ऑफिसर पटना आदि मौजूद हुए।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply