पूर्णिया में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लोगों को 115 खोए मोबाइल लौटाए। इन मोबाइल की बाजार में कीमत 28 लाख 75 हजार रुपए है। खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने SP स्वीटी सहरावत का आभार जताया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसपी कार्यालय में लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए। इस दौरान एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि शहर में हो रही छिनतई और मोबाइल चोरी से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ऐसे मोबाइल को ट्रेस कर रिकवर कर रही है। टेक्निकल सेल की टीम ने जिले के अलग-अलग थानों में दिए गए आवेदन और CEIR पोर्टल पर दर्ज मामलों की जांच की। जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले में खोए और चोरी हुए 115 मोबाइल फोन बरामद किए गए। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर CEIR पोर्टल और ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। इसके तहत 115 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं, इनकी कीमत 28 लाख 75 हजार रुपए हैं। SP ने कहा कि पूर्णिया पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल की जानकारी देने के लिए एक गूगल लिंक बनाया है। लिंक पर जिले में गुमशुदा मोबाइल की जानकारी दर्ज की जा सकती है। टेक्निकल सेल इस लिंक की देखरेख करती है। फोन से जुड़े इनपुट मिलते ही मोबाइल की बरामदगी की जाती है। खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लोगों ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए फोन लौटाए जा रहे हैं। उनके फोन की चोरी करने वाले चोर भी अब फोन चुराने से घबराएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जल्द कार्रवाई की जा सके।
https://ift.tt/SagB4P5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply