DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्णिया में निकली कलश यात्रा, डिप्टी मेयर शामिल:रंगभूमि मैदान में 12 दिसंबर तक गायत्री महायज्ञ, महिलाओं ने किया मंगल गायन

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता भी शामिल हुईं। धार्मिक पूजन उत्सव में जिले भर से हजारों लोग रोजाना पहुंचेंगे। धार्मिक आयोजन 9 से 12 दिसंबर तक चलेगा। मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो गई है। 108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ से पहले शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली गई कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला शामिल रहीं। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल महिलाएं माथे पर कलश लिए मां गायत्री की भक्ति में डूबी नजर आई। डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता और उनके पति भोला साह, सोशल एक्टिविस्ट रविन्द्र साह भी धार्मिक यात्रा में शामिल रहे। लोगों की भीड़ सड़क किनारे उमड़ पड़ी कलश यात्रा रामबाग स्थान काली मंदिर, कोरठबाड़ी शीतला मंदिर, सिपाही टोला दुर्गा मंदिर, गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी तत्तमाटोली और कला भवन रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ समेत कई अन्य मंदिरों से निकाली गई। भक्ति गीतों पर माथे पर कलश लिए पैदल यात्रा कर रहीं महिलाओं और बालिकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मां गायत्री के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा है। कलश यात्रा जिन मार्गों से होती हुई गुजरी, इसे देखने लोगों की भीड़ सड़क किनारे उमड़ पड़ी। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए अनेक महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गायन करती नजर आईं। उनके पीछे बालिकाओं का भी विशाल जत्था चल रहा है। सभी मां गायत्री की भक्ति में लीन दिखाई दीं। कलश यात्रा के साथ शाहर की सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ये भव्य कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रंगभूमि मैदान यज्ञ स्थल पहुंची, कलशों को यज्ञशाला में प्रतिष्ठापित किया गया। इस तरह के आयोजन देश में अलग-अलग जगहों पर हो रहे आयोजन मंडल के सदस्य डॉ. सुमन कुमार सिंह और पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ कला भवन और शांति कुंज हरिद्वार की ओर से इस 4 दिवसीय 108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री महायज्ञ का आयोजन वंदनीय माता भगवती देवी के जन्मशती वर्ष, पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के साधना के शताब्दी वर्ष और अखंड ज्योति के प्राकट्य शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन देश में अलग अलग स्थानों पर अलग अलग तारीखों में किए जा रहे हैं। शाम 5 बजे से 7 बजे तक युग संगीत का कार्यक्रम कलश यात्रा के बाद आज शाम 5 बजे से 7 बजे तक युग संगीत का कार्यक्रम होगा। 10 दिसम्बर को सुबह 6 बजे से 7:30 बजे प्रज्ञायोग, ध्यान और प्राणायाम कार्यक्रम होगा। 9 बजे से 12 बजे तक महायज्ञ, शाम 5 बजे से 8 बजे तक संगीत व प्रवचन का कार्यक्रम होगा। वहीं, 11 दिसम्बर को सुबह 6 बजे से 7:30 बजे ध्यान-साधना और 9 बजे से 12 बजे तक संस्कार कार्यक्रम होगा। 12 दिसम्बर को 9 बजे से गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति और विदाई कार्यक्रम होगा।


https://ift.tt/MS2agKE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *