पूर्णिया में मामूली कहासुनी पर भाग निकले किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोर 4 दिन पहले अचानक घर से निकला था। इसके बाद से ही उसकी खोजबीन जारी थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। सहायक खजांची थाना की पुलिस ने खोजबीन के क्रम के कोर्ट स्टेशन इलाके से खोज निकाला। बरामद किशोर की पहचान ताबिश हुसैन के रूप में हुई है। बच्चा बेगूसराय जिले का रहने वाला है। नाना के घर रहकर पढ़ाई करता है नाबालिग किशोर के पिता मो. सालिक ने बताया किशोर राजाबाड़ी इलाके में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करता है। 26 दिसंबर की सुबह उसकी नानी घर में मामूली कहासुनी हुई थी। करीब 6 बजे ताबिश सोकर उठा और घर से बाहर निकलकर सड़क की ओर गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो वे और परिवार के लोग परेशान हो गए। अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले को लेकर सहायक खजांची थाना में आवेदन दिया गया। पुलिस को बताया कि उनका बेटा बेगूसराय स्थित उनके घर भी नहीं पहुंचा है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुमशुदगी की सूचना पर एक्टिव हुई थी पुलिस सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अलग-अलग जगहों पर तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में ताबिश को कोर्ट स्टेशन से बरामद किया गया। बरामदगी के बाद किशोर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके अभिभावक को सौंप दिया गया है। फिलहाल किशोर पूरी तरह सुरक्षित है और मामले की जांच पूरी कर ली गई है।
https://ift.tt/Wb2EfTU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply