DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्णिया में कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या, डॉक्टर फरार:घर से 3Km दूर मिली बॉडी, लाश को ठिकाने लगाने की थी तैयारी

पूर्णिया के बड़हरा कोठी में कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक ग्रामीण डॉक्टर श्रवण के क्लिनिक में बतौर प्रैक्टिशनर कंपाउंडर काम करता था। लाश डॉक्टर के घर में मिली है। परिजनों ने गांव के डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां का कहना है कि डॉक्टर ने हत्या की है, इसलिए वो फरार हुआ है। वो लाश की ठिकाने लगाने की फिराक में था। वारदात के बाद से डॉक्टर परिवार समेत फरार है। बॉडी के पास से पुलिस ने एक कट्टा और दो खोखे बरामद किए हैं। मृतक धमदाहा थाना के फुलवरिया गांव का रहने वाला था। जिसकी पहचान जोगेंद्र मंडल के बेटे राहुल कुमार (20) के रूप में हुई है। लाश कंपाउंडर के घर से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के पटराहा बेलदारी गांव स्थित डॉक्टर के घर में मिली। मृतक की मां रेखा देवी ने बताया कि घर की माली हालत खराब होने की वजह से पति जोगेंद्र मंडल कानपुर में, जबकि बेटा राहुल कुमार पड़ोस के गांव में डॉक्टर के क्लीनिक पर बतौर कंपाउंडर काम करता था। 1 साल से प्रैक्टिस कर रहा था वो पिछले 1 साल से वहां प्रैक्टिस कर रहा था। घर भी बहुत कम आता जाता था। 2 दिन पहले गांव में किसी ग्रामीण की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए वो गांव आया था। मगर बगैर घर आए बाहर से ही लौट गया। मुलाकात होने पर उसने बस इतना कहा था कि वो किसी बात को लेकर परेशान है। आगे वो चाहे भी तो कुछ नहीं बता सकता। आज सुबह 3 बजे अचानक डॉक्टर ने परदेश में रह रहे पति को फोन किया और बेटे को गोली लगने की जानकारी दी। कहा वे कानपुर से पूर्णिया के लिए रवाना हो रहे हैं। आगे मृतक की मां ने बताया कि वे लोग नींद में थे, जब अचानक तड़के सुबह फोन की घंटी बजी। फोन उठाने पर पति ने कहा की बेटे को गोली लगी है, जल्दी डॉक्टर के घर पहुंचो। वहां पहुंचने पर उनकी नजर खून से सने कमरे पर पड़ी। कमरे का फर्श और चादर खून से सना था। खून के छींटों से भरी थी दीवार दीवारे खून के छींटों से भरी थी। मगर उस कमरे में बेटे की बॉडी नहीं मिली। करीब 10 मीटर की दूरी पर एक दूसरा कमरा था। जब वे उस कमरे में गए बेटे की लाश पड़ी थी। बुलेट पेट में मारी गई थी। बुलेट पेट के आर पार हो गया था। मगर वहां खून के मामूली धब्बे थे। मां ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को दूसरे कमरे में लाकर रखा गया है। बेटे को गोली मारने के बाद ग्रामीण डॉक्टर लाश को ठिकाने लगाने की तैयारी में था। मगर इससे पहले ही सुबह हो गई और वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। मां ने बताया कि वो दो बहन पर इकलौता भाई था। घर में सबसे बड़ा था। इंटर की पढ़ाई के बाद ग्रेजुएशन में इसने दाखिला लिया था। घर चलाने के साथ ही अपनी पढ़ाई का खर्च भी प्रैक्टिस से निकालता था। सांसद के समर्थक हॉस्पिटल पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थक त्रिभुवन कुमार जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। सांसद की ओर से हर संभव मदद और इंसाफ का भरोसा दिलाया। पोस्टमार्टम कराने और परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में मदद की। वारदात के बाद डॉक्टर के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने फोन कर बड़हरा कोठी थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए बड़हरा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। मौके से एक पिस्टल और दो खोखे बरामद हुए हैं। घटना को लेकर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे जांच की जा रही है।


https://ift.tt/BYI7ER4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *