पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के घोरघट गांव निवासी 60 वर्षीय बद्री महलदार का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। उनका शव घर से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटिहार जिले के मनसाही स्थित मालकोना घाट के समीप एक मक्का खेत में मिला। परिजनों ने बताया कि बद्री महलदार गुरुवार को मछली पकड़ने नदी गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि मनसाही के मालकोना घाट के पास एक मक्का खेत में एक शव पड़ा है। फोन करने वाले ने मृतक की जेब में मिली डायरी से नंबर लेकर कॉल किया और उसकी तस्वीर भी भेजी। जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान बद्री महलदार के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मामले की गंभीरता से जांच की और कई साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को उसे घर लाया गया। मृतक के पुत्रों, बिनोद महलदार और प्रह्लाद महलदार ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पिता ने बैंक से करीब डेढ़ लाख रुपए निकाले थे, और रुपयों के लालच में किसी ने उनकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को इतनी दूर फेंक दिया।
https://ift.tt/nVNXWJ5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply