DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्णिया के अभिज्ञान की देश भर में चर्चा:इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में 9 साल के बच्चे का नाम; मैथमेटिक्स में बनाया नया रिकॉर्ड

पूर्णिया के रहने वाले एक होनहार बच्चे ने अपनी गणितीय प्रतिभा के दम पर पूरे देश में नाम रौशन किया है। महज 9 साल की उम्र में अभिज्ञान ने मैथमेटिक्स में नया रिकॉर्ड बनाते हुए इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अभिज्ञान आनंद ने 125 के पहले 100 गुणकों को सबसे कम समय में सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। 125, 250, 375 से लेकर 12,500 तक के 100 गुणकों को मात्र 1 मिनट 14 सेकंड 59 मिली. सेकंड में बिना रुके और बिना किसी गलती के सुनाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 5वीं क्लास में पढ़ता है अभिज्ञान अभिज्ञान आनंद का जन्म 25 मई 2014 को हुआ है। शहर के काली फ्लावर मिल के रहने हैं। रिकॉर्ड बनाते समय उनकी उम्र 9 साल 6 महीने 6 दिन थी। इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि 1 दिसंबर 2025 को इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड की ओर से की गई। अभिज्ञान वर्तमान में पूर्णिया के उर्स लाइन कॉन्वेंट स्कूल में पांचवीं क्लास का छात्र है। पढ़ाई के साथ-साथ गणित में उसकी गहरी रुचि और तेज याददाश्त उसे अन्य बच्चों से अलग बनाती है। अभिज्ञान के पिता आशीष कुमार एक सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं, जिनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन अभिज्ञान की इस सफलता में अहम भूमिका निभा रहा है। भास्कर से बात करते हुए अभिज्ञान के चाचा अमित गांधी ने कहा कि भतीजे की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले में गर्व का माहौल है। छोटी सी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर अभिज्ञान ने ये साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। डिजिटल दौर में अभिज्ञान आनंद जैसे बच्चे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। उनकी ये उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य बच्चों को भी पढ़ाई और गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करेगी।


https://ift.tt/sL6bK1x

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *