भास्कर न्यूज| पूर्णिया जदयू के कार्यकर्ताओं व पूर्णिया की जनता की बदौलत जिले के सात में से पांच विधानसभा में एनडीए को जीत मिली है। इसके लिए जिलेवासियों को दिल से धन्यवाद देती हूं। उक्त बातें मंत्री लेशी सिंह शनिवार को अम्बेडकर सेवा सदन में जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत के मौके पर कही। उन्होंने कहा-सदस्यता अभियान में पूरे बिहार में पूर्णिया अव्वल रहा है। इस बार भी पूर्णिया अव्वल ही रहेगा। बिहार की जनता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चौमुखी विकास से काफी खुश है जिसकी बदौलत इस बार के चुनाव में सभी जगह प्रचंड बहुमत से जीत मिली है। सदस्यता अभियान के मौके पर उन्होंने एक दर्जन से अधिक लोगों को जदयू की सदस्यता दिलायी। कहा- पूर्णिया महानगर में 50 हजार और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर से लेकर गांवों तक जा-जाकर सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए 5 रुपया सदस्यता शुल्क लगता है। जिसे सभी लोगों को देकर ही सदस्य बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर से बिहार के सभी जिलों में जदयू सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई है। जदयू के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार पटेल ने बताया कि सदस्यता अभियान के पहले दिन लगभग 500 से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मंच संचालन जदयू के महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह कर रहे थे। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष प्रकाश पटेल, महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, जिला संगठन प्रभारी सुनील कुमार सिंह, श्रीप्रसाद महतो, सुनील महतो, डा.शहनवाज रिजवी, भोला कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मनोज पासवान, रमेश पोद्दार थे।
https://ift.tt/WmQDRpM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply