DniNews.Live

पूजा बोलीं- योगी धुरंधर CM, अतीक-मुख्तार का अंत किया:पूजा पाल ने कहा-जाली करेंसी का सौदागर सपा का फाईनेंसर, अखिलेश हत्या करा देंगे

सुपर हिट फिल्म धुरंधर 2 माफिया अतीक अहमद को लेकर खास सुर्खियों में है। माफिया के पाकिस्तान कनेक्शन को लकर राजनीति भी गर्म है। सपा ने सरकार बनने पर नए सिरे से जांच कराने की बात कहकर नया विवाद छेड़ दिया है। राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक को लेकर सबसे ज्यादा विवाद पूजा पाल से ही सामने आते रहे हैं। अब धुरंधर 2 को लेकर पूजा पाल ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी से विधायकी जीतने के बाद अखिलेश यादव पर ही हत्या कराने जैसा आरोप लगाने वाली पूजा पाल ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ धुरंधर सीएम हैं। उन्होंने अतीक, मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं का अंत किया। जानिये विधायक पूजा पाल ने धुरंधर 2, अतीक का क्या कहा सवाल : धुरंधर 2 फिल्म में अतीक अहमद को नकली नोटों का सप्लायर दिखाया गया। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि सरकार बनने के बाद अतीक की मौत की जांच होगी। पूजा पाल के जवाब “देखिए इस पर मैं यही कह सकती हूं कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के एक धुरंधर मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं के साम्राज्य का अंत किया है।” फिल्म ने समाजवादी पार्टी और अतीक अहमद के बीच के संबंधों की सच्चाई को उजागर कर दिया है। अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर एक दीमक की तरह देश को भीतर से खोखला कर रहा था।” ​”अतीक केवल मेरा गुनहगार नहीं था, मेरे पति राजू पाल की हत्या कर उसने मेरी ज़िंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों परिवारों की ज़िंदगी तबाह की थी।” ​”अतीक ने लोगों की हत्याएं करके, नशे के कारोबार के जरिए युवाओं को अपराधी बनाकर के समाज को नुकसान पहुंचाया।
समाजवादी पार्टी के संरक्षण में अतीक और उसके गैंग ने नकली नोटों का कारोबार किया और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया।” “समाजवादी पार्टी को अतीक अहमद की सारी गतिविधियों की जानकारी थी, लेकिन अतीक पर की गई कार्रवाई अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई। अतीक अहमद के रूप में समाजवादी का एक बड़ा फाइनेंसर मारा गया जिससे अखिलेश यादव असंतुष्ट थे।” “इसलिए रामगोपाल यादव कह रहे हैं कि सत्ता आने पर अतीक अहमद की हत्या का बदला लिया जाएगा। ये शब्द भले ही रामगोपाल यादव के हों, मगर विचार अखिलेश यादव के हैं। सपा का पूरा सिस्टम ही हत्यारों और अपराधियों को बचाने के लिए काम करता है।” “अतीक के कब्र में अखिलेश यादव फातिहा भी पढ़ने पहुंच जाते हैं। जब मैंने अतीक के गैंग के सफाए का स्वागत किया तो मुझे भी पार्टी से निकाल दिया जाता है।” “मेरा स्पष्ट मानना है कि अगर मैं अतीक की हत्या होने के बाद भी जीवित हूं या रह सकी हूं, तो इसकी एकमात्र वजह है माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की वजह से। और अगर अखिलेश यादव की सरकार होती या वो मुख्यमंत्री होते, तो अब तक मेरी हत्या हो गई होती।” धुरंधर 2 से फिर सोशल मीडिया पर छाया माफिया अतीक इंटर स्टेट गैंग आईएस-227 का सरगना माफिया अतीक अहमद एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियो में है। यूपी की सबसे बड़ी सनसनी उमेश पाल हत्याकांड और फिर अतीक-अशरफ की हत्या का घटनाक्रम फिल्म धुरंधर 2 में गूंज गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अतीक के वीडियो, फिल्म की सीन, डायलाग, गैंग के बड़े कारनामों को लेकर बहस छिड़ने लगी है। खासकर अतीक के पाकिस्तानी कनेक्शन को लकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म देखकर निकल रहे लोगों ने भी इस पर काफी कमेट्स किया है। सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी की भरमार है। फिल्म देखने वालों की तीखी प्रतिक्रिया फिल्म देखकर निकले गई युवकों का कहना है कि अतीक के बारे में उन्हें कई ताजा जानकारी फिल्म से पता चली। कुछ लोग अतीक के विदेशों में फैले नेटवर्क का जिक्र कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह बालीवुड तड़का है।

असल में इस बार माफिया अतीक अहमद का नाम बॉलीवुड की फिल्म के जरिये चर्चा में है। फिल्म धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब धुरंधर – द रिवेंज’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म सोशल मीडिया पर छाई है लेकिन इस बार इसके सुर्खियों में आने का दूसरा पहलू माफिया अतीक अहमद भी है। नाम बदला लेकिन चेहरा मिलता जुलता धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद से हुबहू मिलने वाली शक्ल के किरदार को अहम रोल में दर्शाया गया है। हालांकि फिल्म में जिस किरदार को माफिया अतीक सरीखा दिखाया गया है उसका नाम आतिफ रखा गया है ताकि पात्र काल्पनिक जैसा नजर आए। अतीक यानि आतिफ से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आतिफ अहमद के किरदार को फैंस अतीक अहमद ही बता रहे हैं। किरदार का लुक और फिल्माई गई कहानी दोनों ही अतीक अहमद की जिंदगी से मिलते जुलते हैं। फिल्म में माफिया अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े दिखाए गए हैं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पाकिस्तान कलेक्शन की बात जांच अधिकारियों ने कही थी। फिल्म में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या की कहानी भी उसी रूप में दर्शायी गई है। बेटे के जनाजे में अतीक अहमद का न जा पाना, मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान का घटनाक्रम आदि अतीक हत्याकांड की याद दिला देता है। फिल्म में आतिफ अहमद यानि अतीक और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं, जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है। अतीक यानि आतिफ से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आतिफ अहमद के किरदार को फैंस अतीक अहमद ही बता रहे हैं। किरदार का लुक और फिल्माई गई कहानी दोनों ही अतीक अहमद की जिंदगी से मिलते जुलते हैं। पाकिस्तान से जुड़े तार
फिल्म में माफिया अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े दिखाए गए हैं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पाकिस्तान कनेक्शन की बात जांच अधिकारियों ने कही थी। फिल्म में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या की कहानी भी उसी रूप में दर्शायी गई है। बेटे के जनाजे में अतीक अहमद का न जा पाना, मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान का घटनाक्रम आदि अतीक हत्याकांड की याद दिला देता है। फिल्म में आतिफ अहमद यानि अतीक और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं, जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है। जानिए धुरंधर के दूसरे पार्ट में क्या खास
धुरंधर 2 फिल्म में अतीक अहमद का रोल सीधे तौर पर नहीं, बल्कि फिक्शनलाइज्ड रूप में दिखाया गया है। फिल्म में उनका किरदार आतिफ अहमद नाम से है जो रियल लाइफ गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद से स्पष्ट रूप से प्रेरित है। इस किरदार को सलिम सिद्दीकी ने प्ले किया है। कई रिपोर्ट्स और रिव्यूज में कहा गया है कि आतिफ अहमद का लुक, कद-काठी, मूंछ और स्टाइल अतीक अहमद से हू-ब-हू मिलता है, जिससे दर्शकों को तुरंत याद आ जाता है। आतिफ अहमद को ISI (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) और लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन वाला दिखाया गया है। फिल्म के अनुसार, वो फेक करेंसी (नकली नोट) के बड़े नेटवर्क में शामिल था, जो नोटबंदी (2016) से जुड़ा है और पाकिस्तान से भारत में सप्लाई होता था। जेल में रहते हुए भी वो अपना पूरा अपराधी नेटवर्क चलाता था – एक फेमस डायलॉग है: “जब तक अतीक अहमद है, जेल में या बाहर… वो सब संभाल लेगा।” फिल्म में दावा किया गया है कि अतीक अहमद पाकिस्तान समर्थित सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने की साजिश में शामिल था। ये किरदार अंडरवर्ल्ड, पॉलिटिक्स और टेरर फंडिंग के बड़े हिस्से के रूप में दिखता है, और फिल्म के कई ट्विस्ट्स में इसका रोल महत्वपूर्ण है। फिल्म रिप्ड फ्रॉम द हेडलाइंस स्टाइल की है, जहां रियल इवेंट्स (जैसे नोटबंदी, अतीक अहमद का एनकाउंटर) को फिक्शन के साथ मिक्स किया गया है। अतीक अहमद को आतिफ अहमद नाम देकर दिखाया गया है ताकि लीगल इश्यूज से बचा जा सके, लेकिन ये बहुत ओब्वियस इंस्पायर्ड किरदार है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *