![]()
पूजा तोमर, नवाबसिंह और नीलू की कोर्ट में होगी पेशी:गैंगस्टर कोर्ट में होगी सुनवाई, वीडियो कांफ्रेसिंग से नवाब-नीलू की होगी पेशी
कन्नौज जेल में बन्द पूजा तोमर की गैंगस्टर कोर्ट में मंगलवार को पेशी होगी। पूजा तोमर को जेल से कोर्ट लाया जाएगा, जबकि नवाब और नीलू यादव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। गैंगस्टर से साध्वी बनी चर्चित रेप कांड की सह आरोपी पूजा तोमर की मंगलवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी होनी है। जबकि इसी मामले बांदा जेल में बन्द पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव और कौशाम्बी जेल में बन्द उनके भाई नीलू यादव की भी पेशी होनी है। सुरक्षा कारणों के चलते नवाब और नीलू की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। फिलहाल पूजा तोमर कन्नौज की जिला जेल में 27 मार्च से बन्द हैं। उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वांरट जारी हुआ था। जिसको लेकर पुलिस ने उसे साध्वी भेष में अरेस्ट किया था। गैंगस्टर मामले को लेकर कोर्ट में उसकी पेशी होनी है, जिसके बाद जमानट याचिका पर सुनवाई होगी। गैंगस्टर कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि आज पूजा तोमर की कोर्ट में पेशी होगी। जबकि नवाब और नीलू की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। उसके बाद अगली तारीख पर पूजा तोमर की जमानत याचिका ओर सुनवाई हो सकेगी। पूजा को पॉक्सो कोर्ट में भी पेश होना पड़ेगा- नवम्बर 2024 में जेल से छूटने के बाद से पूजा तोमर एक बार भी तारीख पर पेश नहीं हुई। जिसको लेकर पॉक्सो कोर्ट से भी उसके खिलाफ वारंट जारी हुए थे। पूजा तोमर की 9 अप्रैल को पॉक्सो कोर्ट में पेशी होगी। वहां भी पेशी के बाद अगली तारीख पर जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। शासकीय अधिवक्ता सन्त कुमार दुबे और मयंक द्विवेदी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट कोर्ट से पूजा तोमर के खिलाफ वारंट जारी हुए थे। ऐसे में उसकी पेशी 8 अप्रैल को होगी। जिसके बाद जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply