पुष्कर का पशु मेला परवान पर है। रेतीले नये मेला मैदान में अब घोड़ों की संख्या बढ़ गई है। मेले में पंजाब, हरियाणा आदि से आए अधिकतर घोड़े पालक जहां लग्जरी टेंट में रात गुजार रहे हैं। उनके टेंट के बाहर आलीशान और कीमती गाड़ियां खड़ी है। बीकानेर से पशुपालक 800 किलो का मुर्रा नस्ल का भैंसा लेकर पुष्कर के रेतीले धोरों में पहुंचा है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। मेले में 5 साल का घोड़ा बादल भी पहुंचा है। बादल अब तक 285 बच्चों का बाप बन चुका है। जिसकी अब तक कीमत 11 करोड़ रुपए लग चुकी है। लेकिन बादल के मालिक राहुल उसे बेचना नहीं चाहते हैं। पंजाब का पशुपालक गेरी अपना 6 शो जीत चुका 15 करोड़ का घोड़ा शाबाज लेकर पुष्कर मेले में पहुंचा है। शाबाज से ब्रीडिंग का पैसा 2 लाख रुपए है। अब तक मेले में कुल 3021 पशु पहुंच चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 2102 घोड़े-घोड़ी हैं। इनके मुकाबले ऊंट 917 ही पहुंचे हैं। मेले में श्रद्धालुओं के साथ-साथ देसी विदेशी सैलानियों की आवक दिनों दिन भी बढ़ती जा रही है। फोटोज में देखें पुष्कर मेला… पुष्कर मेले में इस बार 5 दिन वन वे ट्रेफिक…ऐसे रहेगी व्यवस्थाएं
https://ift.tt/HRvqd0i
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply