DniNews.Live

पुलिस लाइन कानपुर देहात में रक्तदान शिविर:पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, हुए सम्मानित

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की पुलिस लाइन में 26 मार्च 2026 को आयोजित रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में हुए इस शिविर में पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। यह शिविर प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में संकल्प सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था।
शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आम जनता से भी रक्तदान करने की अपील की गई और इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *