जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव की रहने वाली सुनीता देवी और उनके पुत्र विष्णुदेव बिंद ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन सौंपा। उन्होंने स्थानीय लक्ष्मीपुर थाना पुलिस पर दर्ज मामले में कार्रवाई न करने और अभियुक्तों की ओर से लगातार धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। अभियुक्त केस वापस लेने का बना रहे हैं दबाव सुनीता देवी ने बताया कि लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 275/25 उनके द्वारा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इस मामले के मुख्य अभियुक्त उन पर और उनके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पुत्र विष्णुदेव बिंद ने जानकारी दी कि छठ पर्व के दिन पड़ोसी मृत्युंजय बिंद, इंद्रदेव बिंद और मनीष बिंद सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया था। 10 दिन पहले बच्चों की लड़ाई का थाना में दिया था आवेदन उन्हें पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना से 10 दिन पहले बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर थाना में आवेदन दिया गया था। इसी रंजिश में पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की। विष्णुदेव बिंद ने बताया कि बचाव करने पहुंची उनकी मां के साथ भी अभियुक्तों ने हाथापाई की थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना का वीडियो भी सौंपा है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गिरफ्तार न होने से आरोपियों का बढ़ रहा मनोबल सुनीता देवी का कहना है कि वरीय अधिकारियों द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। हालांकि, अनुसंधानकर्ता अब तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है और धमकियां जारी हैं। सुनीता देवी ने एसपी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया कि अनुसंधानकर्ता को शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए, ताकि उनके परिवार की सुरक्षा हो सके। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
https://ift.tt/nNIoKTa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply