DniNews.Live

पुलिस ने साइबर ठगी का पैसा वापस कराया:सोनभद्र में पीड़ित के खाते में 1,22,631 रुपये की पूरी रकम लौटाई गई

सोनभद्र के चोपन थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसकी पूरी रकम वापस दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1,22,631रू (एक लाख बाइस हजार छह सौ इकतीस रुपये) की धोखाधड़ी वाली राशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक लौटा दी। यह घटना सोनभद्र के ग्राम जमुअल, थाना जुगैल निवासी संत कुमार पुत्र ईश्वर प्रसाद के साथ हुई थी। अज्ञात साइबर अपराधियों ने छलपूर्वक उनके बैंक खाते से 1,22,631 रूपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्यवाही शुरू की। चोपन थाना की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण का उपयोग किया और संबंधित बैंक/संस्थाओं से तुरंत ई-मेल के माध्यम से पत्राचार किया। इस त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, धोखाधड़ी की गई पूरी धनराशि 1,22,631 रूपये पीड़ित के मूल खाते में वापस आ गई। इस सफल अभियान में शामिल साइबर टीम के सदस्यों में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन से महिला कास्टेबल प्राची शुक्ला और महिला कास्टेबल शैलजा सिंह शामिल थीं। ट्रांजेक्शन अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने कुछ उपाय सुझाए हैं। किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें। अज्ञात लिंक या ऐप को डाउनलोड करने या क्लिक करने से बचें। बैंक से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या शाखा के माध्यम से ही करें। अपने मोबाइल/ईमेल पर आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *