कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हरसेना के पंचायत भवन में गुरुवार को ‘मिशन शक्ति अभियान’ के पांचवें चरण के द्वितीय चरण के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस ने महिलाओं, पुरुषों, बालकों और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया था। जिले भर में ‘मिशन शक्ति’ की टीम गांवों और शहरों में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। देखें, 3 तस्वीरें… हरसेना गांव में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में होने वाले अपराधों, विशेषकर साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इसके साथ ही, सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मिशन शक्ति की टीम ने उपस्थित लोगों को आपातकालीन सेवाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और एंबुलेंस सेवा 108 शामिल हैं।

Leave a Reply