DniNews.Live

पुलिस ने ज्वेलरी से भरा बैग मालिक को लौटाया:मुजफ्फरनगर में 50 से अधिक CCTV खंगालकर कीमती सामान बरामद

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी से भरा एक खोया हुआ बैग बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। बैग वापस मिलने पर पीड़ित अमित कुमार शर्मा और उनके परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पारस एंक्लेव निवासी अमित कुमार शर्मा अपनी बाइक से आर्य समाज रोड होते हुए हनुमान चौक जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका बैग बाइक से गिर गया। काफी तलाश के बाद भी बैग का कोई सुराग नहीं मिला। बैग में सोने के जेवरात रखे थे। बैग गुम होने से परेशान अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। स्टेडियम चौकी प्रभारी, दरोगा और क्राइम टीम के सदस्यों ने लगभग 50 से 55 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद बैग का पता चला। पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। उसमें रखा सारा सामान भी सही सलामत पाया गया। इसके बाद बैग को उसके मालिक अमित शर्मा और उनकी बुजुर्ग मां को सौंप दिया गया। बैग वापस मिलने पर अमित शर्मा ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा, “थैंक यू पुलिस… आपने हमारी उम्मीद वापस लौटा दी।”

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *