DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पुलिस अधिकारियों ने सिविल ऑफिसर इलेवन को हराया

भास्कर न्यूज | जहानाबाद पुलिस दिवस पर पुलिस लाइन खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल व अन्य कई खेल प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट में सिविल एडमिनिस्ट्रेशन व पुलिस अधिकारियों के संघ के टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में पुलिस की टीम 59 रनों से जीत गई। पुलिस अधिकारियों की टीम की ओर से सदर एसडीपीओ-वन मनीष चंद्र चौधरी ने ताबड़तोड़ 64 रन बनाकर सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्धारित सोलह ओवरों में पुलिस की टीम ने 171 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की टीम तू चल मैं आया की तर्ज पर क्रिच पर टिक नहीं सके और आखिरकार 112 रनों पर पूरी टीम का पुलिंदा बंधा गया। इस प्रकार पुलिस टीम ने 59 रनों से मैच को आसानी से जीत लिया। फुटबॉल में पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के टीम के बीच हुए मुकाबले में पुलिस कर्मियों की मैदानी चुस्ती अधिकारियों की टीम पर भारी पड़ी और आखिरकार मुकाबले को पुलिस कर्मियों की टीम ने तीन के मुकाबले छह गोल से जीत लिया। पुलिस कर्मी हर्षित नारायण व वेद प्रकाश ने फुर्तीले खेल से दो दनदनाती हुई मैदानी गोल कर अधिकारियों की टीम को परास्त कर दिया। खेल के दौरान इधर अच्छी संख्या में दर्शकों ने बेहतर खेल पर तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। अगले एक सप्ताह तक चलने वाले आयोजनों को लेकर पुलिस विभाग ने पहले ही अपना शेड्यूल तैयार कर लिया है। पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग को मिलेगा बल : एसपी एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि रविवार से पुलिस सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन में सामाजिक जागरूकता व पब्लिक फ्रेंडली पुलिस को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि पुलिस सप्ताह का उद्येश्य आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसे को और बढ़ाना है। एसपी ने पुलिस कर्मियों को खेल भावना, टीम समन्वय और अनुशासन को और सशक्त करने की सलाह देते हुए इसे सफलता का मंत्र बताया। हालांकि इस दिशा में पुलिस लगातार काम कर रही है लेकिन विशेष आयोजन में पब्लिक के बीच होने वाले आयोजनों से पब्लिक फ्रेंडली पुलिस को मजबूत करने का बेहतर प्लेटफार्म मिल सकेगा। इसके तहत एंटी नारकोटिक्स अवेयरनेस प्रोग्राम के अलावा शराबबंदी, महिला सुरक्षा सहित कई अन्य सामामजिक महत्व के विषयों पर संगोष्ठी सेमिनार व जन संवाद का आयोजन किया जाएगा।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *