DniNews.Live

पुलिसकर्मी का ट्रक चालक से अवैध वसूली का VIDEO:टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी के पास की घटना, एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज

बहराइच में एक ट्रक चालक से अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। देहात कोतवाली इलाके के टिकोरा मोड़ पर एक वर्दीधारी द्वारा ट्रक चालक से पैसे लेते हुए वीडियो बुधवार को सामने आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी के पास हुई। वीडियो में एक वर्दीधारी व्यक्ति ट्रक चालक से कथित तौर पर पैसे वसूलता दिख रहा है। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे वर्दीधारी की पहचान करने में जुटी है और वसूली करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *