DniNews.Live

पुलिसकर्मियों पर होटल संचालक से मारपीट का आरोप:खाने के पैसे मांगने पर की अभद्रता, घटना का वीडियो आया सामने

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की अमरगढ़ चौकी में एक होटल संचालक को खाने के पैसे मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज और एक अन्य पुलिसकर्मी ने होटल संचालक से अभद्रता की और मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी वर्दी में और एक अन्य पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में होटल संचालक के साथ अभद्रता और मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी होटल संचालक को धमकाते हुए कह रहे हैं, “तू यहां पर चोरी करता है और दारु पिलाता है। 9 बजे के बाद खोलकर दिखाना तब हम तुझे बताएंगे।” पुलिस कर रही मामले की जांच होटल संचालक ने पुलिसकर्मियों पर रोजाना होटल से मुफ्त में खाना ले जाने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मी ने चौकी प्रभारी को मौके पर बुला लिया था। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने अपने सिपाही को समझाने के बजाय होटल संचालक को ही फटकार लगाई और उसके साथ अभद्रता की। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। इस मामले में एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *