DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पुलिसकर्मियों को यातायात प्रशिक्षण के बाद सम्मान:एसपी ओमवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने यातायात प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में, उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित निस्तारण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक भी की, जिसमें साइबर सेल और थानों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। यातायात निदेशालय/पुलिस मुख्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आदेश पर जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महीने तक रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में 30 दिवसीय यातायात प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में जनपद के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आर.डी. त्रिपाठी हॉल में एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, सात मुख्य आरक्षी और 15 आरक्षियों सहित कुल 24 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी स्कूल कक्ष, पुलिस लाइन बलिया में साइबर नोडल अधिकारी, साइबर थाना/साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी और जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ एक साइबर मीटिंग की। इस बैठक का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, उनसे संबंधित घटनाओं का शीघ्र निस्तारण और पंजीकृत मुकदमों की विवेचना में साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करना था। मीटिंग में मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में साइबर अपराध संबंधी मुकदमों में साक्ष्य संकलन के तरीकों और अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इंटरनेट के माध्यम से हो रहे डिजिटल अरेस्ट, फेक कॉल, वीडियो कॉल, सिम स्वैपिंग, लोन फ्रॉड, ओटीपी/पिन फ्रॉड जैसे विभिन्न अपराधों के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आरक्षी अमरनाथ मिश्र ने साइबर सेल द्वारा प्रयोग किए जा रहे विभिन्न पोर्टलों जैसे एनसीआरपी पोर्टल, समन्वय पोर्टल, मोबाइल नंबर ब्लॉकिंग, आईएमईआई ब्लॉकिंग, साइबर सलावरी, पीओएस एजेंट, साइबर जागरूकता अभियान, सहयोग पोर्टल और साइट्रेन प्रशिक्षण (ऑनलाइन) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया जाता है। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, प्रभारी साइबर थाना नदीम अहमद फरीदी सहित जनपदीय साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना के समस्त कर्मचारी और जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


https://ift.tt/719IPZ5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *