DniNews.Live

पुलवामा आतंकी हमले में शामिल होने की दी धमकी:महिला से ठगे 7.5 लाख, साइबर थाने में दर्ज कराई FIR

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से व्हाट्सएप पर आतंकी हमले की धमकी देकर 7.5 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला मनजीत कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें 9 मार्च से 19 मार्च के बीच संदिग्ध लोगों ने वाहटसैप काल के माध्यम से डराया-धमकाया और उनके खातों से 7.5 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनका हाथ पुलवामा आतंकी हमले में है और अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपियों ने उनसे तीन बार में कुल 7.5 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के फोन नंबर और खातों का विवरण भी दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *