कटिहार | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। शाम करीब 5 बजे गंभीर रूप से घायल अवस्था में राजा कुमार मंडल को उनके पिता खुशी लाल मंडल द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक की स्थिति चिंताजनक बताई। पीड़ित के पिता खुशी लाल मंडल ने बताया कि गांव के ही टुनटुन मंडल और उसके साथियों ने पुराने विवाद को लेकर उनके पुत्र को रास्ते से पकड़ लिया। पहले उसे बांध दिया गया और इसके बाद बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने बताया कि पिटाई इतनी क्रूर थी कि उनका बेटा अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और न ही ठीक से चल पा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
https://ift.tt/6kCMOyg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply