DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पुणे पुलिस ने मप्र में हथियार बनाने वाली इकाइयों का भंडाफोड़ किया, 36 लोग हिरासत में, हथियार जब्त

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव से संचालित एक बड़े अंतर-राज्यीय अवैध हथियार निर्माण और तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के पुणे शहर से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित मध्य प्रदेश के उमर्टी गांव में पुलिस ने एक कार्रवाई शुरू की। यहां पिछले तीन हफ्तों के दौरान कई पिस्तौल जब्त की गईं।

मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर संचालित संयुक्त अभियान के तहत अवैध रूप से हथियार बनाने वाली 50 भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया।
पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि, पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश में एक सघन तलाशी अभियान चलाया।

शहर के विमानतल और कालेपडल थानों में दर्ज मामलों की जांच के तहत, हमें मध्य प्रदेश स्थित पिस्तौल बनाने वाली इकाइयों के बारे में कई जानकारियां मिली। पुणे और मध्य प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया।

उन्होंने कहा, कई स्थानों पर छापेमारी की गई और हथियार बनाने वाली इकाइयों को ध्वस्त कर दिया गया। इस संबंध में कुल 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस आयुक्त ने बताया, यह हथियारों की एक आपूर्ति श्रृंखला है।

पुणे में ये हथियार भेजने वालों की तलाश जारी है। इस गिरोह में कई और लोग शामिल हैं और जांच अभी भी जारी है।
पुणे पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सोमय मुंडे के नेतृत्व में पुणे के 105 पुलिस कर्मियों की एक टीम ने इस अभियान में हिस्सा लिया।


https://ift.tt/sHyeAGl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *