DniNews.Live

पीलीभीत में 1 अप्रैल से खुलेगा पूरनपुर-टनकपुर बाईपास:शहर को जाम से मिलेगी राहत, डीएम ने गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया

पीलीभीत के पूरनपुर-टनकपुर बाईपास का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के प्रयासों से 1 अप्रैल से यह बाईपास आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे शहर के जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। डीएम कार से ट्रायल रन कर निर्माण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रायल संतोष जनक पाए जाने के बाद डीएम ने घोषणा की कि 1 अप्रैल को बाईपास का औपचारिक उद्घाटन कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके शुरू होने से पूरनपुर शहर के भीतर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से वर्षों तक लंबित यह बाईपास परियोजना समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान स्वीकृत हुई थी, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से वर्षों तक लंबित रही। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इसे चालू नहीं किया जा सका था, जिससे स्थानीय लोग लगातार इसे शुरू करने की मांग कर रहे थे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद इस परियोजना को प्राथमिकता दी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित बाधाओं को दूर कराया। ट्रायल के दौरान लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे। जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत
बाईपास शुरू होने से शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे व्यापारियों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी। साथ ही, पीलीभीत से टनकपुर और उत्तराखंड-नेपाल सीमा की ओर जाने वाले वाहनों को अब शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे यात्रा समय भी कम होगा। स्थानीय लोगों में बाईपास के खुलने को लेकर उत्साह है। उनका कहना है कि इससे न केवल शहर के विकास को गति मिलेगी, बल्कि धूल और प्रदूषण की समस्या से भी राहत मिलेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *