DniNews.Live

पीलीभीत में युवक को खंभे से बांधकर पीटा:तीन दिन से लापता, मारपीट का वीडियो आया सामने

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटा कला गांव में एक 22 वर्षीय युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से युवक तीन दिनों से लापता है। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक की पहचान आरिफ (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पिता शफीक शाह ने बताया कि 24 मार्च की शाम करीब 4 बजे आरिफ गांव खमरिया के रास्ते स्टेशन की ओर दौड़ लगाने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के 10-12 लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने आरिफ को रस्सी से एक बिजली के खंभे से बांध दिया और लात-घूसों तथा डंडों से उसकी पिटाई की। पुलिस कर रही मामले की जांच वायरल वीडियो और पिता की शिकायत के अनुसार, पिटाई के बाद आरोपी आरिफ को अधमरी हालत में जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के तीन दिन बाद भी आरिफ का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरिफ की पिटाई किस वजह से की गई और उसे कहां ले जाया गया है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पीड़ित परिवार ने बरखेड़ा थाने में नामजद तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को पिटाई के वीडियो साक्ष्य भी सौंपे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता युवक आरिफ की तलाश तेज कर दी है और आगे की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *