पीलीभीत जनपद की जहानाबाद पुलिस ने डीजल चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हाईवे निर्माण कार्य में लगी ‘राज कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड’ (RCL) के डंपर से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का डीजल और उसे रखने में इस्तेमाल की गई केन बरामद हुई। यह घटना कुछ दिन पहले जहानाबाद थाना क्षेत्र के सम्राट ढाबा के पास हुई थी। आरसीएल कंपनी के डंपर से रात के समय 150 से 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया था। डंपर चालक जितेंद्र सिंह ने थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज और पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई के निर्देश पर टीम ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम निसरा निवासी तालिब पुत्र ताहिर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी तालिब के पास पांच प्लास्टिक की केन में कुल 134 लीटर चोरी का डीजल मिला। पूछताछ में तालिब ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सक्रिय था डीजल चोर गिरोह पुलिस के मुताबिक तालिब क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था। वह अक्सर हाईवे किनारे ढाबों और सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनों से रात के समय डीजल चोरी करता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी में उसके साथी या डीजल खरीदने वाला कोई गिरोह शामिल तो नहीं। जहानाबाद थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply