Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

पीलीभीत के युवक ने दिल्ली विधानसभा का सुरक्षा घेरा तोड़ा:कार से गेट उड़ाया, गुलदस्ता रखकर हुआ फरार


                 पीलीभीत के युवक ने दिल्ली विधानसभा का सुरक्षा घेरा तोड़ा:कार से गेट उड़ाया, गुलदस्ता रखकर हुआ फरार

पीलीभीत के युवक ने दिल्ली विधानसभा का सुरक्षा घेरा तोड़ा:कार से गेट उड़ाया, गुलदस्ता रखकर हुआ फरार

दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार दोपहर एक नकाबपोश व्यक्ति ने अपनी एसयूवी कार से सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। सरबजीत अपनी सफेद रंग की टाटा सिएरा (यूपी नंबर) लेकर विधानसभा के गेट नंबर दो पर पहुंचा। यह गेट मुख्य रूप से वीआईपी आवाजाही के लिए उपयोग होता है। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, उसने कार की रफ्तार बढ़ाकर लोहे के गेट और बूम बैरियर को टक्कर मारी। बैरियर तोड़ते हुए वह परिसर के भीतर घुस गया। परिसर में घुसने के बाद युवक ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। उसने एक निश्चित स्थान पर गुलदस्ता रखा और फिर उसी रफ्तार से कार चलाते हुए बाहर निकल गया। बाहर निकलते समय भी उसने सुरक्षा बैरियर को टक्कर मारी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सरबजीत सिंह समेत तीन हिरासत में दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी की। घटना के महज दो घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उनसे इस हरकत के पीछे के मकसद के बारे में पूछताछ कर रही है। घटना के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने के कारण पीलीभीत पुलिस भी अलर्ट पर है। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि उन्हें दिल्ली की घटना के संबंध में जानकारी मिली है। आरोपी सरबजीत सिंह के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। उसके आपराधिक इतिहास और पृष्ठभूमि की गहनता से जांच की जा रही है। लापता भांजे की तलाश में दिल्ली पहुंचने की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विधानसभा में घुसने वाले युवक का भांजा दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है संदिग्ध परिस्थितियों में वह लापता हो गया था। उसकी तलाश में युवक दिल्ली गया हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर युवक किसी नेता से मिलने के लिए विधानसभा में घुसा है। इस एंगल पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *