DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीयू छात्र संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों की उम्मीदवारी बहाल

पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के चार में से तीन प्रत्याशियों की उम्मीदवारी शुक्रवार को बहाल कर दी गई। यह फैसला ग्रिवांस रिड्रेशल सेल की सुनवाई के बाद लिया गया। सेल ने प्रिंस कुमार, रिंकल यादव और शांति शेखर की उम्मीदवारी को बहाल कर दिया। वहीं श्रुति कुमारी सेल के समक्ष उपस्थित नहीं हुई, जिसके कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। इसके अलावा महासचिव पद पर मंजीत कुमार की उम्मीदवारी कायम है। कोषाध्यक्ष पद पर हर्ष वर्धन की उम्मीदवारी है। काउंसिल मेंबर में सिर्फ अविनाश कुमार की उम्मीदवारी बची है। राम प्रकाश, उत्तम कुमार, सत्यदेव कुमार की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। हालांकि, अभी भी प्रत्याशियों के पास कुलपति के समक्ष अपील का अधिकार है। सुनवाई के बाद कुलपति का निर्णय अंतिम होगा। आज दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं जो प्रत्याशी अपना नाम उम्मीदवारी से वापस लेना चाहते हैं। वे शनिवार दोपहर 3 बजे तक ले सकते हैं। नाम वापसी के बाद फाइनल उम्मीदवारों की सूची शनिवार को छह बजे जारी कर दी जाएगी। इसके बाद सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर जाएंगे। 28 फरवरी को सुबह 8.30 से मतदान होगा। 2.30 बजे दोपहर तक छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी। परिणाम की घोषणा उसी दिन देर रात कर दी जाएगी। वहीं शुक्रवार को उम्मीदवार कैंपस में प्रचार प्रसार करते नजर आए।


https://ift.tt/f8p7XWn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *