पीयू एलुमनी मीट 15 मार्च को, मगध महिला कॉलेज में जुटेंगी कई पीढ़ियां

पटना विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का वार्षिक मिलन समारोह (एलुमनी मीट) 15 मार्च को मगध महिला कॉलेज परिसर में होगा। इस बार समारोह में करीब तीन पीढ़ियों के करीब दो हजार पूर्व छात्र-छात्राओं के शामिल होने का अनुमान है। रविवार को विश्वविद्यालय के वोकेशनल बिल्डिंग स्थित मालवीय टीचर ट्रेनिंग सेंटर सभागार में कार्यकारिणी और पूर्णकालिक सदस्यों की बैठक हुई। एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने बताया कि यह मिलन समारोह पुराने साथियों को जोड़ने और विश्वविद्यालय के गौरव को आगे बढ़ाने का अवसर है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 13 कमेटियां बनाई गई हैं। इनमें मेंबरशिप, रजिस्ट्रेशन, स्वागत, फूड, वेन्यू, मीडिया एंड पब्लिक रिलेशन, सिक्योरिटी, स्मारिका, सांस्कृतिक, मेडिकल, वित्त, खेल व मनोरंजन और एडवायजरी कमेटी शामिल हैं। समारोह में मल्टीकलर स्मारिका का विमोचन भी होगा। पूर्ववर्ती छात्र अपनी यादें और पुरानी तस्वीरें प्रकाशन के लिए भेज सकते हैं। बैठक में प्रो. अनिल कुमार, डॉ. ध्रुव कुमार, मो. मोइजुद्दीन, मुकेश कुमार, डॉ. विजय कुमार चौधरी, डॉ. हुलेश मांझी, मधुसूदन चौधरी, डॉ. शिप्रा सोनी, डॉ. नवनीत निगम समेत कई सदस्य मौजूद रहे। ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होगा एसोसिएशन के महासचिव प्रो. अतुल आदित्य पांडेय ने बताया कि एलुमनी मीट में शामिल होने के लिए पूर्व छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पटना विश्वविद्यालय और इसके विभिन्न कॉलेजों व निदेशालयों के पूर्व विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट www.pup.ac.in पर जल्द लिंक उपलब्ध कराई जाएगी। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पटना साइंस कॉलेज स्थित वोकेशनल बिल्डिंग के प्रथम तल पर एसोसिएशन के कैंप कार्यालय से किया जा सकता है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8409949195 और ईमेल pualumni@pup.ac.in पर कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।


https://ift.tt/ZO7aoQi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top