गोंडा में लोक निर्माण विभाग खण्ड द्वितीय में तैनात 52 वर्षीय क्लर्क संतोष कुमार की कल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लेकर नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आज क्लर्क संतोष कुमार की मौत को लेकर आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों की टीम ने संतोष कुमार के बिसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। संतोष कुमार का शव कल गुरुवार को पटेल नगर स्थित उनके घर में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला था। दिनभर बाहर न दिखने पर स्थानीय लोगों ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक संतोष कुमार गोंडा लोक निर्माण विभाग के खंड 2 में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी और माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह गोंडा के पटेल नगर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। उनकी एक बेटी है जो अपनी मौसी के घर रेहरा बाजार में रहती है मां की निधन के बाद वहीं पर रहकर के वह पढ़ाई भी कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक क्लर्क संतोष कुमार लंबे समय से शराब का सेवन कर रहे थे और अक्सर शराब पीने के बाद परेशान दिखते थे। उनकी मौत की खबर मिलने पर उनकी बेटी भी गोंडा पहुंची, जिसे पुलिसकर्मियों ने घटना की पूरी जानकारी दी। नगर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply