DniNews.Live

पीएनजी की मांग बढ़ी, रोज 30 नए कनेक्शन के आवेदन:घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोग अपना रहे विकल्प

बुलंदशहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की मांग में तेजी आई है। प्रतिदिन औसतन 30 नए उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। शहर में इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा घर-घर पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में लगभग 8 हजार उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, जिन्हें प्रतिदिन करीब 4 हजार एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) गैस उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी अभिषार अग्रवाल ने बताया कि शहर में पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि एक परिवार में औसतन 0.5 एससीएम गैस की खपत प्रतिदिन होती है। गैस सिलेंडरों की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों के कारण लोग पीएनजी को एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प मान रहे हैं। पीएनजी कनेक्शन लेने से उपभोक्ताओं को बार-बार सिलेंडर भरवाने की परेशानी से भी मुक्ति मिल रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले समय में पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *