सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में 20 क्विंटल पोटाश जब्त किया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थुम्हा हाट के पास हुई है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक सतीश चंद्रा ने अपने दौरा के दौरान थुम्हा हाट स्थित नजी खाद गोदाम के पास एक टेम्पो पर 20 बोरी पोटाश लदा पाया। जांच के दौरान टेम्पो के नीचे भी लगभग 20 बोरी (करीब 20 क्विंटल) इंडोरामा पोटाश बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टेम्पो चालक मोहम्मद गफूर के पुत्र मो. आदिल और मो. सज्जादा के पुत्र मो. खुर्शीद के रूप में हुई है। ये दोनों सरायगढ़, भपटीयाही थाना क्षेत्र के निवासी हैं। कृषि पदाधिकारी सतीश चंद्रा के लिखित आवेदन पर पिपरा थाना में कांड संख्या 388/25 दर्ज किया गया है। पिपरा थाना अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
https://ift.tt/GDV65Ce
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply