भास्कर न्यूज| बांका बांका जिले में पिछले तीन दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार जारी है विशेष कर प्रात: व शाम के समय में घान कोहरा छाए रहने और तापमान में निरंतर गिरावट के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह एवं शाम को विजिबिलिटी कम रहने की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सुबह तो विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। रविवार को भी अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते ही ठंड पछुआ हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी हो रही है। ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और दिसंबर का महीना खत्म होने पर है, लेकिन जिले के कई प्रखंडों में अभी भी प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बस स्टैंड सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों को ठंड में जीवन गुजारनी पड़ रही है। कई जगहों पर कंबल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। स्कूली बच्चों को हो रही है ज्यादा परेशानी कड़ाके की ठंड का प्रभाव सबसे अधिक स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्कूल के समय सारणी में बदलाव किया है, इसके बावजूद भी ठंड से स्कूली बच्चों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। 25 दिसम्बर तक स्कूल के समय में बदलाव किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जिला प्रशासन ठंड को देखते हुए आगे भी बच्चों को राहत देते हुए समय अवधि को बढ़ाएंगे या पूर्ण रूप से स्कूल को बंद किया जाएगा। ऐसे में बच्चों की देखभाल और अहम हो जाती है।
https://ift.tt/KeYrVJp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply