DniNews.Live

पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी संघ का होली मिलन समारोह:लखीमपुर के विलोबी हाल में हुआ आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

लखीमपुर खीरी के विलोबी हाल में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह और पंचम द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्रा ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकारों और आपसी एकता पर बल दिया। उन्होंने होली के पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताते हुए सभी को शुभकामनाएं भी दीं। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *