सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद भागलपुर में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग क्लब ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सूर्य नगरी देव के गौरव सिंह ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 30 नवंबर को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गौरव सिंह ने अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता, मेहनत और जुनून के बल पर देश के कई राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित देशभर के लगभग 400 खिलाड़ी शामिल हुए थे। यह मुकाबला विभिन्न वेट कैटेगरी के आधार पर आयोजित किया गया था, जिसमें गौरव सिंह ने अंडर 93 किलोग्राम वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया। इस वर्ग में मुकाबला बेहद कड़ा था, लेकिन गौरव ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया।गौरव सिंह ने फुल पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक, स्क्वाट्स में स्वर्ण पदक तथा बेंच प्रेस में एक और स्वर्ण जीतकर मैदान में अपनी दबदबे वाली उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा डेडलिफ्ट में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। सबसे खास बात यह रही कि गौरव सिंह पूरे प्रतियोगिता में सबसे अधिक वजन बेंच प्रेस करने वाले खिलाड़ी घोषित हुए, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। अपनी जीत पर उत्साहित गौरव सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने देश और अपने जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अपने सपने के लिए जी-जान से लगाए गए प्रयास हैं। गौरव ने कहा कि उन्हें अपने परिवार का भरपूर समर्थन मिला, विशेषकर उनके माता-पिता का प्रोत्साहन हमेशा उनके साथ खड़ा रहा, जिसने उन्हें कठिन समय में भी हार नहीं मानने दी।गौरव सिंह ने अपने मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता में उनके घर के अभिभावक दिलीप सिंह, दिवंगत कोच शिवम सर, कोच उदयो यादव, मेंटर राहुल सैनी, आकाश कुमार और साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कोच और साथियों ने हमेशा उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया। इस शानदार उपलब्धि के बाद गौरव सिंह के गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग गौरव की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व व्यक्त कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वे भविष्य में भी इसी तरह देश-प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। गौरव की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देव क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
https://ift.tt/I9fnQDv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply