DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पालतू बिल्ला चार्ली 10 दिन बाद घर लौटा:मोतिहारी में परिवार ने जताई खुशी, पुलिस को दिया धन्यवाद

मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के मिसकौट मोहल्ले से 24 दिसंबर को लापता हुआ पालतू बिल्ला चार्ली 10 दिन बाद अपने घर लौट आया है। चार्ली के वापस आने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य उसे पाकर भावुक हो गए। चार्ली के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को वह अचानक घर से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। राजेश कुमार ने चार्ली को ढूंढने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की थी। पड़ोस के ही एक घर में चला गया था बिल्ली राजेश कुमार ने बताया कि चार्ली को ढूंढने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन, मीडिया और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि चार्ली दरअसल पड़ोस के ही एक घर में चला गया था। पड़ोस के उस घर के लोगों ने सोशल मीडिया पर चार्ली की तस्वीर देखी थी। उन्हें संदेह हुआ कि उनके पास मौजूद बिल्ला वही हो सकता है। इसके बाद वे चार्ली को लेकर राजेश के घर पहुंचे, जहां पुष्टि होने पर परिवार ने राहत की सांस ली। ”चार्ली हमारे परिवार का सदस्य” राजेश कुमार ने कहा, “चार्ली हमारे परिवार का सदस्य है। इसके लापता होने से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान था। लेकिन आज जब यह सही-सलामत वापस आ गया है, तो ऐसा लग रहा है जैसे कोई खोया हुआ अपना मिल गया हो।” डरा-सहमा नजर आ रहा है चार्ली वहीं राजेश के बेटा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले दस दिनों से पूरा परिवार चार्ली को लेकर बेहद चिंतित था। उन्होंने कहा कि अब चार्ली के मिल जाने से सारी परेशानी दूर हो गई है। हालांकि घर से बाहर रहने के कारण चार्ली थोड़ा डरा-सहमा नजर आ रहा है, लेकिन परिवार को उम्मीद है कि वह धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। चार्ली की सुरक्षित वापसी ने न सिर्फ उसके परिवार को राहत दी है, बल्कि यह भी साबित किया है कि प्रशासन, मीडिया और समाज के सहयोग से खोई हुई चीजें और अपने वापस मिल सकते हैं।


https://ift.tt/YrwC6kj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *