चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बलरामपुर स्थित प्रसिद्ध पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास ने मंदिर व मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने हरैया चौराहे से मंदिर परिसर तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।डीएम ने मेला क्षेत्र में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। देखें, 2 तस्वीरें…. उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने और आवश्यक स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती के भी निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस बल को मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई जानी चाहिए।

Leave a Reply