DniNews.Live

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो UP से अरेस्ट:दिल्ली IB और पुलिस ने हापुड़ से पकड़ा, पाकिस्तानी गैंगस्टर को भेजते थे मंदिरों-सार्वजनिक जगहों को VIDEO


                 पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो UP से अरेस्ट:दिल्ली IB और पुलिस ने हापुड़ से पकड़ा, पाकिस्तानी गैंगस्टर को भेजते थे मंदिरों-सार्वजनिक जगहों को VIDEO

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो UP से अरेस्ट:दिल्ली IB और पुलिस ने हापुड़ से पकड़ा, पाकिस्तानी गैंगस्टर को भेजते थे मंदिरों-सार्वजनिक जगहों को VIDEO

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों को दिल्ली इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने यूपी के हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। ये सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। संवेदनशील स्थानों की जानकारी साझा कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने बताया कि आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सनातन धर्म मंदिर और आसपास के इलाकों के फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर की लोकेशन भी साझा की गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में थे। दिसंबर 2025 से यह नेटवर्क सक्रिय था। कई बार वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत भी हुई। एसपी हापुड़ ने बताया- आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए…
हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से अजीम राणा और मेरठ के गांव जेई निवासी उसके भांजे आजाद को दिल्ली आईबी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस से कई फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं, जिन्हें पाकिस्तान स्थित हैंडलर को भेजा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और आईबी दोनों एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने साफ कहा कि देशविरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जानिए कैसे संपर्क में आए और कैसे थे सक्रिय… इंस्टाग्राम से शुरू हुआ संपर्क, पैसों के लालच में बने जासूस
जांच में सामने आया कि वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए अजीम का संपर्क पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से हुआ। शुरुआत में सामान्य वीडियो साझा किए गए, लेकिन बाद में पैसों का लालच देकर उसे संवेदनशील स्थानों की जानकारी भेजने के लिए तैयार किया गया। आरोपियों को इसके लिए फंडिंग भी की जा रही थी। मंदिरों, मेट्रो स्टेशन और सरकारी जगहों की रेकी
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, आसपास के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की रेकी की। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के बिसरख स्थित प्राचीन रावण मंदिर की लोकेशन और वीडियो भी पाकिस्तान भेजी गई। 19 फरवरी 2026 को आरोपियों ने निर्देश मिलने पर इन स्थानों की फोटो-वीडियो साझा की थी, जिसे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की थी साजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए आईएसआई और पाकिस्तानी नेटवर्क के संपर्क में थे। इनका मकसद देश की आंतरिक सुरक्षा और धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना था। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले…
हापुड़ जिले में इससे पहले भी जासूसी और आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। 22 मार्च 2002: लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकी गिरफ्तार 26 दिसंबर 2020: टेरर फंडिंग में साकिब गिरफ्तार 8 जनवरी 2021: पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा जासूसी में पकड़ा गया 3 जनवरी 2024: दूतावास कर्मी सतेंद्र सिवाल गिरफ्तार ——————————————– ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं
‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *