DniNews.Live

पाकिस्तानी विदेश मंत्री Ishaq Dar का बड़ा ऐलान, Pakistan में होगी America और Iran के बीच सीधी वार्ता

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद इस्लमाबाद अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता आयोजित करेगा।
इसहाक डार ने विदेश मंत्रियों द्वारा पश्चिम एशिया संघर्ष पर परामर्श किए जाने के दौरान यह टिप्पणी की। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर संकट पैदा हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात पर सहमत हुए कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है और इससे केवल मृत्यु तथा विनाश ही होगा; इन चुनौतीपूर्ण समय में मुस्लिम समुदाय की एकता बहुत जरूरी है।’’
इसहाक डार ने कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की संभावनाओं के बारे में भी गणमान्य अतिथियों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘आगंतुक विदेश मंत्रियों ने इस पहल के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

Source: Prabha Sakshi via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *