DniNews.Live

पांच महीने से भंग सपा की कार्यकारिणी:बदायूं में सांसद आदित्य यादव बोले- 10 दिन में नई कार्यकारिणी होगी

बदायूं में सपा की जिला कार्यकारिणी लगभग पांच महीने से भंग है। चुनावी साल के बीच पार्टी की जमीन मजबूत करने और प्रत्याशियों के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। इस पर सपा सांसद आदित्य यादव से बातचीत की गई। सपा सांसद आदित्य यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं की मांग के बाद पार्टी ने जिला कमेटी भंग कर वरिष्ठ नेताओं को नई कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “10 से 12 दिन में नई पार्टी का गठन कर लेंगे। प्रयास रहेगा कि कोई भी समाज का नेतृत्व छूटे नहीं, खासकर पीडीए का कोई व्यक्ति न बचे। आने वाले 10 दिन में सर्वसमाज का समावेश वाली कार्यकारिणी घोषित होगी।” शेखूपुर में राजनीति पर राय
सांसद ने शेखूपुर विधानसभा में सिटिंग विधायक हिमांशु और पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा के बढ़ते मूवमेंट पर कहा, “शेखूपुर में हमेशा सपा का सपोर्ट रहता है। लोकतंत्र में सबको अपनी जमीन बनाने का अधिकार है। अगर कोई नेता पार्टी को मजबूत करने का काम करता है, तो यह हमारे लिए अच्छा है। टिकट फाइनल होने तक सभी को तैयारी का अधिकार है।” पीडीए और समाज समावेश
सपा सांसद ने पीडीए और समाजिक समावेश पर कहा, “पीडीए हमारा नारा है, जिससे पिछड़े लोगों को आगे लाने की बात होती है। लेकिन सिर्फ पिछड़ों पर ध्यान नहीं देंगे, अगड़ों और ब्राह्मणों का भी समावेश रहेगा। विधानसभा में जनता की मांग के अनुसार प्रत्याशियों को उतारा जाएगा।” चुनावी रणनीति और सर्वसमावेशी योजना
आदित्य यादव ने स्पष्ट किया कि नई कार्यकारिणी और प्रत्याशी चयन में सर्वसमाज का समावेश सुनिश्चित किया जाएगा। उनका कहना था कि पार्टी का लक्ष्य है कि सभी वर्गों और समाजों को बराबर प्रतिनिधित्व मिले, जिससे चुनावी रण में सपा मजबूत होकर सामने आए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *