केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी से ही नहीं, जनसंघ से अगर मैं देखता हूं तो पहली बार बिहार को इतनी बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए केंद्र के नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। नितिन नबीन बिहार से हैं। वर्षों से राष्ट्रीय राजनीति में काम कर रहे थे, उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। लंबे समय तक काम करते रहेंगे। ये कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है। जो नेहरू खानदान के ईर्द-गिर्द ही घूमता रहे। वो 80 साल के बुजुर्ग को लाते हैं। हमारे यहां न्यू जेनरेशन को मौका मिला है। नितिन नबीन जेन Z और पूरे देश को नई ऊर्जा देंगे। देश में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। कांग्रेस पर साधा निशाना दिल्ली में कांग्रेस की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग फ्रस्टेशन में हैं। हताशा में है, इनके पास कोई काम नहीं है। सिर्फ गालियां ही दे सकती है। कांग्रेस की कब्र खुद चुकी है। जनता ने खोद दी है।
https://ift.tt/KSMFkHR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply