बिहार विधानसभा में शुक्रवार को नया संसदीय सीन दिखा। पहली बार गृह विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव, मुख्य विपक्षी दल (राजद) के बजाय एक सदस्य वाली बसपा ने पेश किया। सत्ता पक्ष ने राजद की खूब आलोचना की। कहा- ‘साफ है कि राजद, फिजूल में अपराध को लेकर हमारी आलोचना करता है। वस्तुत: वह हमारे साथ है। कानून-व्यवस्था से संतुष्ट है।’ गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे राजद का शर्मनाक कारनामा बताया। मौका, गृह विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव का था। राजद ने बसपा को अपना बताया, बसपा ने नकारा : हद तो तब हो गई, जब राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने बसपा को अपने गठबंधन का बताया। कहा- बसपा का कटौती प्रस्ताव, हमारा भी है। लेकिन प्रस्ताव पेश करने वाले सतीश कुमार यादव ने कह दिया कि हम न महागठबंधन में हैं, न ही एनडीए में। सदन में रोए आईपी गुप्ता विधायक आईपी गुप्ता विधानसभा में रोने लगे। उन्होंने एक बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की दास्तान सुनाई। परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही। बोले- ‘पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया। कुछ नहीं कर रही। उस बच्ची की गलती यही थी कि वह ततवा की बेटी थी। गरीब थी। मुझे लगता है कि मैंने ततवा जाति में जन्म लेकर गुनाह किया। गृह मंत्री जी, उस परिवार को इंसाफ दिलाइए। कुछ कीजिए हुजूर।’
https://ift.tt/EHKg0UG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply