भास्कर न्यूज | किशनगंज युवक को मनपसंद बाइक दहेज में नहीं मिली तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बारात आने से कुछ दिन पहले रिश्ता टूटने से लड़की पक्ष परेशान हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 जनवरी को होनी थी। शादी कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र निवासी राम विलास पासवान, पिता रामेश्वर पासवान के साथ होने वाली थी। दोनों परिवारों की सहमति से विवाह की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। कार्ड भी बांटे जा चुके थे। घर में रिश्तेदार आने लगे थे और उत्साह का माहौल था। शनिवार को लड़का पक्ष को पहले से तय उपहार स्वरूप बाइक देने को लेकर किशनगंज बुलाया गया था। तय मांग के अनुसार लड़के ने अपाचे बाइक की इच्छा जताई थी। जिसे लड़की पक्ष देने के लिए तैयार था। लेकिन बातचीत के दौरान आरोपी राम विलास ने अचानक आर-वन 5 बाइक लेने की इच्छा जताई। लड़की के पिता का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पहले ही एक लाख रुपये नकद दे चुके हैं। उन्होंने विनती की कि वे महंगी स्पोर्ट्स बाइक देने में सक्षम नहीं हैं। बावजूद इसके लड़का जिद पर अड़ा रहा और साफ कह दिया कि आर वन बाइक मिलेगी, तभी शादी होगी, नहीं तो रिश्ता खत्म। रिश्तेदारों के समझाने पर भी नहीं माना युवक लड़की पक्ष ने सम्मानित लोगों और रिश्तेदारों के जरिए युवक को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह बात मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मामला नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के समक्ष रखा गया। उन्होंने युवक को चेतावनी देते हुए कहा कि दहेज मांगना अपराध है। इसके बावजूद युवक अपनी जिद पर कायम रहा। हालात बिगड़ते देख लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बार-बार समझाने का प्रयास किया। आरोपी युवक अपनी मांग से पीछे नहीं हटा। अंततः पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव ने कहा कि मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जरूरत है।
https://ift.tt/wW7oqVe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply