DniNews.Live

पश्चिम यूपी को लेकर मोदी की बड़ी बातें:पीएम बोले- पश्चिमी यूपी को सपा ने लूट का एटीएम बना लिया था, अब उड़ान भरने का समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। इस समय ये भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा। एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम यूपी को लेकर बड़ी बातें कहीं। आइए एक-एक करके जानते हैं… पश्चिमी यूपी को सपा ने लूट का एटीएम बनाया था पीएम मोदी ने कहा- पश्चिमी यूपी को सपा ने लूट का एटीएम बना लिया था। आज नोएडा को भाजपा सरकार ने विकास का सशक्त इंजन बना दिया है। इस एयरपोर्ट से हर दो मिनट में एक फ्लाइट उड़ेगी। इस एयरपोर्ट को अटल जी ने 2003 में मंजूरी दे दी थी। कई लोगों का तो तब जन्म भी नहीं हुआ होगा, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना। केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा। हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के दो तीन सालों में सपा ने इस पर काम नहीं होने दिया। जैसे ही भाजपा की यूपी में सरकार बनी। दिल्ली में सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया। विकसित यूपी की उड़ान का प्रतीक बनेगा एयरपोर्ट पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, नोएडा के इस एयरपोर्ट से गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा आदि को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के किसानों छोटे व लघु उद्योगों और नौजवानों के लिए नए अवसर लाने वाला है। यहां से विमान तो उड़ेगा ही, यह एक विकसित यूपी की उड़ान का प्रतीक बनेगा। पश्चिमी यूपी की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं। नोएडा को अंधविश्वास के कारण नजरअंदाज किया गया, मुझे भी डराया गया उन्होंने कहा- इस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मुझे याद है शुरूआत में सपा की सरकार थी। मुझे आने का मौका मिला तो यहां के पुराने सीएम डर की वजह से नहीं आए। मुझे भी डराने की कोशिश की गई कि अभी-अभी पीएम बने हैं। लेकिन, मैं इस पवित्र धरती का आशीर्वाद लेने आया। आज मैं इस क्षेत्र के किसानों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जमीनें दी हैं। उनके लिए जोरदार ताली बजाएं। ………………. ये खबर भी पढ़िए-
शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की चतुरंगिणी सेना बनाएंगे:काशी में कहा- गाय, शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेंगे; पहले रोकेंगे-टोकेंगे फिर ठोकेंगे वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार यानी 23 मार्च को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। पढ़िए पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *