DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पवन सिंह के गाने पर रामकृपाल यादव ने हिलाया गमछा:तेजस्वी को शिवानंद तिवारी की नसीहत, बोले- नेता की तरह नहीं कार्यकर्ता की तरह घूमो

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कार्यकर्ता सम्मान समारोह में अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए पवन सिंह के गाने पर रामकृपाल यादव गमछा हिलाते दिखे। यह आयोजन दानापुर में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और आभार जताने के लिए किया गया था। चुनाव के दौरान पवन सिंह ने जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई गाना गाया था। यह गाना प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के तमाम मंचों पर खूब बजाया गया था। आज जब रामकृपाल यादव ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया तो उस समय भी यह गाना बजाया गया। दानापुर सीट से राजद के रीतलाल यादव को भाजपा के रामकृपाल यादव ने 29,133 वोटों से हराया था। शिवानंद तिवारी की नसीहत, बोले- तुमने मैदान छोड़ दिया, समय किसी का इंतजार नहीं करता शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए है। सोशल मीडिया पर शिवानंद तिवारी ने पोस्ट लिखा है, कहा- मैंने कहा था पिता लालू तुम्हारे लायक गुरु नहीं हो सकते। लालू 90 में मंडल और आडवाणी की गिरफ्तारी के बाद हीरो बने थे, लेकिन सबकुछ 2010 तक बिखर गया और 22 सीट पर सिमट गए। तुम तो दो दिन भी नहीं टिक पाए। संजय यादव और जगदानंद ने तेजस्वी की आंख में पट्टी बांध दी थी। जगदानंद सिंह नेता नहीं साहब थे, उन्हें जो अच्छा लगता करते रहे। सबकुछ लूट जाने के बाद भी सत्य का सामना नहीं कर पाए। तेजस्वी को सलाह देते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा- तत्काल वापस लौटो और बिहार में घूमो। बिहार ने नेता की तरह नहीं कार्यकर्ता की तरह घूमो। समय किसी का इंतजार नहीं करता है। नीतीश को हराने वाले विजय कृष्ण का RJD से इस्तीफा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज यानी बुधवार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता विजय कृष्ण ने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया है। विजय कृष्ण ने 2004 के लोकसभा चुनाव में बाढ़ सीट से बिहार के मौजूदा CM और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को हराकर राजनीतिक तहलका मचा दिया था। राजपूत समाज से आने वाले विजय कृष्ण को 2009 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो जेडीयू में शामिल हो गए। हालांकि, एक साल बाद ही वापस RJD में आ गए थे। एक मर्डर केस में 10 साल जेल में रहे साल 2009 में एक मर्डर केस में अपने बेटे के साथ फंस गए। इस केस में कोर्ट ने 2013 में विजय समेत चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, साल 2022 में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया। फिर करीब 10 साल जेल में रहने के बाद वो बाहर निकले थे। गुंडा बैंक और सूदखोरी पर होगी कार्रवाई गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में सक्रिय ‘गुंडा बैंक’ और अवैध सूदखोरी पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में डीजीपी से बातचीत हो चुकी है और जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। अवैध बैंक संचालित हो रहे हैं, उन्हें बंद कराया जाएगा। हर थाने में जनता दरबार, बढ़ेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट गृह मंत्री ने कहा कि सभी जिलों के SP को निर्देश दिया कि वे अपने जिले के हर थाने में नियमित जनता दरबार लगाएं, ताकि आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निदान निकाले। इसके साथ ही न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे मामलों का त्वरित निपटारा होगा। 15 फरवरी तक देना होगा संपत्ति का ब्योरा नीतीश सरकार ने अपने सभी सरकारी सेवकों से संपत्ति का ब्योरा मांगा है। IAS, IPS के साथ साथ सभी कर्मचारियों को 15 फरवरी तक हर हाल में अपनी संपत्ति का ब्योरा देना सुनिश्चित करना है। अगर निर्धारित समय पर संपत्ति का ब्योरा नहीं देते हैं तो उनको फरवरी का वेतन नहीं मिलेगा।


https://ift.tt/ecEbxFh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *