DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पवन सिंह के गाने पर थिरके बिहार सरकार के मंत्री:मोदी और नीतीश जी के हिट होई जोड़ी सॉन्ग पर डांस, दानापुर MLA रामकृपाल यादव ने लहराया

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है। वह कार्यकर्ता सम्मान समारोह में अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए पवन सिंह के गानों पर जमकर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। रामकृपाल यादव हाथ में तौलिया लहराते हुए नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह आयोजन दानापुर में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और आभार जताने के लिए किया गया था। लालू नीतीश को लेकर पवन सिंह का गाना चुनाव में हुआ था हिट आज जिस गाने पर रामकृपाल यादव थिरकते हुए दिखाई दिए, वो पवन सिंह द्वारा गाया हुआ गाना था। चुनाव के दौरान पवन सिंह ने जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई गाय था। यह गाना प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के तमाम मंचों पर खूब बजाया गया था। चुनाव के दौरान जनसभाओं में कार्यकर्ताओं को जुटाने और उन्हें उत्साहित रखने के लिए इस गाने ने खूब धूम मचाई। आज जब रामकृपाल यादव ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया तो उस समय भी यह गाना बजाया गया जिसमें रामकृपाल यादव के साथ सभी कार्यकर्ता हाथ में गमछा लेकर झूमते नजर आए। रामकृपाल ने रीतलाल को हराया था दानापुर सीट पर राजद के निवर्तमान विधायक रीतलाल यादव को भाजपा के रामकृपाल यादव ने 29,133 वोटों से हराया था। रामकृपाल यादव को 1,19,877 वोट मिले। रीतलाल यादव साल 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ 11 आपराधिक मामले लंबित हैं। वहीं रामकृपाल के खिलाफ 2 आपराधिक मामले लबित हैं।


https://ift.tt/H49welJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *