DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

परेशान किसान औने-पौने दाम पर बेच रहे धान:फसल हो रही बर्बाद, पैक्स में राशि के अभाव से खरीद बंद

शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड की सियानी पंचायत के करण्डे गांव में धान खरीद बंद होने से किसान परेशान हैं। पैक्स में राशि के अभाव के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसान प्रमोद कुमार उर्फ मुरारी सिंह ने बताया कि पैक्स द्वारा धान खरीद के लिए पैसे न होने की बात कही जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैक्स किसान से प्रति क्विंटल 9 किलो धान अधिक मांग रहा है और व्यापारियों का धान खरीद रहा है, जबकि किसानों की फसल नहीं खरीदी जा रही। इस संबंध में प्रमोद कुमार मुरारी सिंह ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से शिकायत भी की है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने बताया कि सियानी पैक्स के पास धान खरीद के लिए पर्याप्त राशि नहीं है, इसलिए खरीद रुकी हुई है। भंडारण के अभाव में उपजाया धान हो रहा बर्बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पैक्स को राशि उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसके बाद धान की खरीद फिर से शुरू हो जाएगी। किसानों ने धान की फसल उगाने में मोटी रकम खर्च की थी, लेकिन सरकारी खरीद केंद्र पर धान न खरीदे जाने से सैकड़ों किसान मायूस हैं। उन्हें घर के जरूरी कामों के लिए अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसके अलावा, भंडारण के अभाव में किसानों का उपजाया गया धान बर्बाद भी हो रहा है।


https://ift.tt/SDhejC7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *