जहानाबाद|अस्पताल सिर्फ इलाज नहीं बल्कि यहां आए लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक भी किया जाना चाहिए। पहले अस्पताल सिर्फ रोगियों तक ही सीमित थे। अब इसके माध्यम से टीकाकरण से लेकर खोजी अभियान, परिवार नियोजन से लेकर ऑपरेशन तक की भी व्यवस्था है। ऐसे में इलाज कराने आए रोगियों के लिए परामर्श बहुत ही जरूरी है। बहुत सी बीमारियों को हम परामर्श के माध्यम से नियंत्रित कर सकते हैं। परिवार नियोजन जैसी योजनाओं को योग्य दंपतियों को समझाकर प्रेरित कर सकते हैं। इसका सकारात्मक असर समाज पर दिखने भी लगा है। लेकिन, इसे और कारगर बनाना होगा। सदर अस्पताल में परामर्श कौशल विकास को बेहतर बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण में एसीएमओ डॉ. मीणा कुमारी ने कहा कि परामर्शी को योजना, सेवा, सुविधा और साधनों की जितनी अधिक जानकारी होगी, लोगों को इसका लाभ उतना ही अधिक होगा।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply