DniNews.Live

परिवहन मंत्री ने दिबियापुर बस स्टैंड संचालन के दिए निर्देश:नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग पर महाप्रबंधक को निर्देश जारी

औरैया में औद्योगिक नगर दिबियापुर में करीब 6.5 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टैंड के विधिवत संचालन और विभिन्न रूटों पर बसों को चलाने के संबंध में परिवहन मंत्री ने रोडवेज के महाप्रबंधक को दिशा-निर्देश दिए हैं। यह निर्देश नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा द्वारा लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट के बाद आए। मिश्रा ने मंत्री का ध्यान दिबियापुर में निर्मित बस स्टैंड पर सुविधाओं के अभाव और विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसें चलाए जाने की आवश्यकता की ओर आकर्षित किया। इस पर परिवहन मंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक अनिल कुमार को बुलाया। उन्होंने महाप्रबंधक को बस स्टैंड के संचालन में आ रही समस्याओं को दूर करने तथा विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दिबियापुर में बनाए गए इस बस स्टैंड का लोकार्पण जनपद भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा चुका है। हालांकि, आवश्यक स्टाफ की तैनाती न होने तथा अन्य खामियों के चलते बस स्टैंड का विधिवत संचालन अभी तक नहीं हो पा रहा है। लगातार मांग के बावजूद, लखनऊ, दिल्ली, मथुरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और झांसी जैसे महत्वपूर्ण रूटों के लिए रोडवेज बसें भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *