बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तकम गांव में ट्रैक्टर विवाद में मारे गए 80 वर्षीय बुजुर्ग राम कुबेर का शव रविवार शाम गांव पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके घर पर सरकारी ताला लगाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। यह घटना शनिवार देर रात हुई थी, जिसके बाद रविवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। शव के घर पहुंचने पर परिजनों, विशेषकर महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और वे दहाड़ें मारकर रोने लगीं। गांव में तनाव बढ़ने की सूचना पर दुबौलिया थानाध्यक्ष (SO) जीवन तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को समझाने का प्रयास किया और न्याय का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग राम कुबेर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।

Leave a Reply